-
Madhuri Dixit Anil Kapoor Amitabh Bachchan: माधुरी दीक्षित अपने जमाने की सुपरस्टार अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय से लोगों को अपना मुरीद बनाया है। माधुरी ने अपने जमाने के लगभग हर कलाकार के साथ काम किया लेकिन वह कभी अमिताभ बच्चन के साथ कास्ट नहीं हुईं। इस तरह की अफवाहें थीं कि सिर्फ अनिल कपूर के कारण ही माधुरी ने अमिताभ के साथ काम नहीं किया।
-
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ लगभग हर कलाकार काम करने की इच्छा रखता है और मौका मिलता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है। लेकिन माधुरी के साथ ऐसा नहीं रहा।
-
माधुरी दीक्षित ने अमिताभ के साथ कभी कोई फिल्म नहीं की। सिर्फ बड़े मियां छोटे मियां में उन्होंने अमिताभ और गोविंदा के साथ आइटम सॉन्ग किया है।
-
ऐसे में हमेशा ये सवाल उठता रहा कि एक ही समय विशेष के दो बड़े सुपरस्टार्स ने एक साथ फिल्में क्यों नहीं की। तब की मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की बातें लिखी गईं कि अनिल कपूर के कारण माधुरी अमिताभ के साथ फिल्में नहीं करती हैं।
-
दरअसल माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में साथ में की थीं। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब पसंद की जाती थी। ऑफ स्क्रीन भी दोनों का नाम साथ जुड़ा।
-
कहा गया कि माधुरी दीक्षित शादीशुदा अनिल कपूर के साथ अफेयर में हैं। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने इसे सिरे से खारिज भी किया है।
-
ये उन दिनों की बात है जब अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के बीच बी अदावत की खबरें आम थीं। तब लिखा गया कि चूंकि अनिल कपूर की अमिताभ से नहीं बनती है इसीलिए उन्होंने माधुरी को भी उनके साथ काम करने से मना कर रखा है।
-
बता दें कि अनिल कपूर संग अफेयर की मीडिया रिपोर्ट्स पर माधुरी इतनी खिन्न हो गई थीं कि उन्होंने उनके साथ भी काम ना करने का मन बना लिया था। 17 सालों तो उन्होंने अनिल कपूर के साथ कोई फिल्म भी नहीं की।
-
साल 2001 में पुकार फिल्म के बाद अनिल कपूर और माधुरी साल 2018 में डबल धमाल नाम की फिल्म में एक साथ नजर आए थे।
-
Photos: Social media
